सीईआईआर पोर्टल का बेहतर इस्तेमाल कर 47 मोबाइल बरामद
बोकारो, मई 10 -- आपका मोबाइल खो गया है। घबराने की जरूरत नहीं है। तुरंत मामला थाना में दर्ज कराइये बोकारो पुलिस आपका मोबाइल खोज कर लौटायेगी। बोकारो पुलिस इसी तर्ज पर लगातार खोया या चोरी गया मोबाइल खोजने का अभियान चला रही है। शनिवार को सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बीएस सिटी थाना प्रांगण में 47 मोबाइल धारकों को मोबाइल वापस किया। श्री रंजन ने बताया कि बीएस सिटी थाना ने 33, हरला थाना ने आठ, सेक्टर चार थाना ने दो, सेक्टर 12 थाना ने तीन व सेक्टर छह थाना ने एक मोबाइल खोने व चोरी होने का मामला दर्ज कराया गया था। इन सभी मोबाइल को पोर्टल के माध्यम से टेक्निकल सेल के जरिये ट्रैक कर बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने बरामद किए 30 लाख के 123 मोबाइल टीम में शामिल इंस्पेक्टर सुदामा दास, इंस्पेक्टर संजय कुमार, इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.