गोरखपुर, मार्च 21 -- गोरखपुर। सीआरसी में विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मानव संसाधन विकास के प्रशिक्षुओं, दिव्यांगजनों के अभिभावकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार ने डाउन सिंड्रोम के लक्षण और पहचान के बारे में विस्तार से चर्चा किया। डॉ. विजय गुप्ता ने कहा कि डाउन सिंड्रोम बच्चों को शिक्षा और अन्य संबंधित थेरेपी द्वारा समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। सीआरसी के निदेशक जितेंद्र यादव ने कहा कि डाउन सिंड्रोम बच्चे शारीरिक बनावट में अलग होते हुए भी अपनी समस्त क्रियाओं का संपादन करते हैं। उचित पुनर्वास सेवाओं द्वारा उनको काफी कुछ सिखाया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.