सिमडेगा, जुलाई 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डायट परिसर में सीआरसी/बीआरपी का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ डीइ्रओ मिथिलेश केरकेट्टा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि बीआरपी और सीआरपी शिक्षा विभाग की मजबूत कड़ी है जिनके माध्यम से बच्चो का भविष्य को बनाने का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में गुणवत्ता पूर्ण की शिक्षा का भार इनके कंधों पर है। उन्होंने कहा कि सीआरपी ,बीआरपी ई विद्यावाहिनी के माध्यम से विद्यालय का अनुश्रवण का कार्य करते है। उन्होंने पूर्ण रूप से प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण का समापन शनिवार को किया जाएगा। मौके पर एपीओ आदित्य राज के साथ जमिल अंसारी, अभिनंदन कुमार, प्रिंस कुमार, सोनी देवी, बी सिंह के साथ अन्य बीआरपी और सीआरपी उपस्थित थे।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...