सीआरसी अमारी में उन्मुखीकरण कार्यशाला
बेगुसराय, अगस्त 6 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अमारी मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को शिक्षक व प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित कार्यशाला में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) कार्यक्रम पर प्रमुखता से जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी बीईओ मो.तैयब हुसैन की अध्यक्षता में तकनीकी दल के पांच प्रशिक्षकों ने बारी-बारी से कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों और एचएम को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षक मो.जुबैर जफर, मो.जाकिर हुसैन, शिवाकांत राय, नरेश कुमार, कुमार चंदन किशोर ने गणित और विज्ञान विषय की पाठ्य-पुस्तक के पाठ्य आधारित प्रोजेक्ट को विद्यालय स्तर पर क्रियान्वयन करने की जानकारी दी। कार्यशाला में पीबीएल व एमआईपी 4.4 पर चर्चा और उसके ऑन स्पॉट तकनीकी समाधान बताए गये। इस दौरान प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.