सीआरसीसी हर सप्ताह आठ स्कूलों का करेंगे भ्रमण
सासाराम, अगस्त 21 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और शिक्षकों को लगातार अकादमिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर समन्वयक (सीआरसीसी) की जिम्मेदारी तय की गई है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक ने डीईओ व डीपीओ को सीआरसीसी के विद्यालय भ्रमण व अकादमिक बैठकों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके तहत सीआरसीसी हर सप्ताह कम से कम आठ विद्यालयों का भ्रमण करेंगे और 16 कक्षाओं का अवलोकन करेंगे। कक्षा अवलोकन के दौरान शिक्षण प्रक्रिया के साथ बच्चों की सहभागिता व सीखने की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.