आरा, अगस्त 28 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अब कॉम्प्लेक्स संसाधन केन्द्र समन्वयक (सीआरसीसी) सप्ताह में दो विद्यालयों का भ्रमण करेंगे। यह भी पढ़ें- सीआरसी बनेगा अकादमिक संवाद केंद्रविद्यालय भ्रमण साथ ही मार्गदर्शिका में संलग्न रोस्टर के अनुसार साप्ताहिक बैठक का संचालन भी करेंगे। भ्रमण के दौरान किए जाने वाला वर्ग कक्ष अवलोकन अब ई शिक्षाकोष पर उपलब्ध क्लासरूम ऑब्जर्वेशन टूल के आधार पर किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक की ओर से निर्देश दिया गया है कि संशोधित मार्गदर्शिका के अनुरूप शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाय, ताकि पंचायत स्तर पर शिक्षकों को अकादमिक अनुसमर्थन व विद्यालयों में वर्ग कक्ष प्रक्रिया में सुधार के उद्देश्य को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।अकादमिक अनुसमर्थन मालूम हो कि पत्र के माध्यम से कॉम्प्लेक्स संसाधन केन्द्र पर शिक्षकों की...