सीआरसीसी अब सप्ताह में करेंगे दो विद्यालयों का भ्रमण
बेगुसराय, अगस्त 21 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर सीआरसीसी के विद्यालय भ्रमण एवं अकादमिक बैठकों से संबंधित संशोधित दिशा-निर्देश लागू करने का आदेश दिया है। पत्र में कहा कि पंचायत स्तर के विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए सीआरसीसी की भूमिका को और मजबूत करने की आवश्यकता है। अब प्रत्येक कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर समन्वयक सप्ताह में एक के बजाय दो विद्यालयों का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान वे केवल औपचारिक निरीक्षण नहीं करेंगे, बल्कि कक्षा-कक्ष में शिक्षण प्रक्रिया का अवलोकन, शिक्षकों को शैक्षणिक सहयोग तथा विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का मूल्यांकन भी करेंगे। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.