सिमडेगा, अगस्त 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जेएसएलपीएस की महिला सदस्यों के लिए आरसेटी के द्वारा आयोजित 32 दिनो का प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्रो में स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सीआरपी- ईपी का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में महिला सदस्यो को व्यवसायिक योजना बनाने, वित्तीय प्रबंधन व्यवसाय का संचालन आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में व्यवसाय शुरु करने से पहले बाजार का सर्वे, बैंक से लोन लेने आदि के संबंध में भी विस्तार पुर्वक समझाया गया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र निदेशक शीत बसंत खलखो के द्वारा दिया गया। यह भी पढ़ें- Simdega News: सीआरपी- ईपी का विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन मौके पर रुही डुंगडुंग, विनकस लकड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दु...