चाईबासा, जुलाई 29 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला स्तर पर ईवीवी के अंतर्गत सीआरपी एवं बीआरपी को क्षमता निर्माण साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान तथा स्पॉट असेसमेंट विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के लिए जिले में तीन प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए थे। गोईलकेरा के 5 प्रखंडों से 36 प्रतिभागी, हाटगम्हरिया में 9 प्रखंडों के 38 प्रतिभागी व सदर चाईबासा में 4 प्रखंडों से 40 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सीआरपी एवं बीआरपी को ईवीवी के प्रभावी अनुश्रवण, साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के सुदृढ़ीकरण तथा स्पॉट असेसमेंट की प्रक्रिया के संबंध में दक्ष बनाना था। मास्टर ट्रेनर संजय जारिका (शिक्षक), नकुल कुमार सिंह (जिला शैक्षणिक समन्वयक, पश्चिमी सिंहभूम, आशीष कुमार तथा प्रियंका कुमारी ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान...