सीआरपी-बीआरपी को मिला ई-विद्यावाहिनी का प्रशिक्षण संपन्न
चतरा, जून 23 -- चतरा, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में जिले के बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) एवं सीआरपी (क्लस्टर रिसोर्स पर्सन) का दो दिवसीय ई-विद्यावाहिनी प्रशिक्षण राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय में मंगलवार को संपन्न हो गया। दो दिनों तक चले इस शिविर का उद्देश्य डिजिटल व शैक्षणिक अनुश्रवण और पोर्टल के प्रभावी उपयोग हेतु क्षमता विकास करना है। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने विद्यालय अनुश्रवण, डेटा प्रविष्टि, रिपोर्टिंग व शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर विस्तृत चर्चा की। मौके पर एपीओ विनय जायसवाल, एसपीएमयू के उमा शंकर, मास्टर ट्रेनर ज्योति सहित अन्य प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। अगले चरण में द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 24 व 25 जून को तथा तृतीय बैच का 1 व 2 जुलाई को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.