सीआरपी-बीआरपी के मानदेय में होगी बढ़ोतरी
चाईबासा, अप्रैल 2 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सात प्रखंडों झींकपानी, हाटगम्हरिया, जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, कुमारडुंगी, मझगांव तथा मंझारी में कार्यरत बीआरपी तथा सीआरपी के मानदेय बढ़ोतरी होगी। इसे लेकर लेकर क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष मानदेय बढ़ोतरी को लेकर में चर्चा की गई। क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने सभी प्रखंड साधन सेवी तथा संकुल साधन सेवी के उपस्थिति में उनके फाइलों पर हस्ताक्षर किया। यहां से इन फाइलों को जिला कार्यालय भेज दिया गया। वहां से इन्हें राज्य कार्यालय भेजा जाएगा। राज्य कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद इनके मानदेय में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.