गिरडीह, जून 14 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के माहुरी गांव निवासी सह संकुल संसाधन सेवी सीआरपी बाल लखन महतो का निधन हो गया है। वे पिछले एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे। रांची रिम्स में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार रात में उनका निधन हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो माहुरी स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत बाल लखन महतो के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, पूर्व मुखिया संतोष रजक आदि ने भी इस दुःख की घड़ी में परिजन...