सीआरपी कैंप के पास ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सीतामढ़ी हाईवे पर अहियापुर थाना क्षेत्र के झपहां में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने दूध लदे ऑटो में ठोकर मार दी। झपहां सीआरपी कैंप के समीप हुए इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उस पर सवार दो दूध व्यवसायी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मृतकों की पहचान सीतामढ़ी जिले के कोरहिया गौसनगर गांव निवासी विक्रम कुमार (20) और प्रेम कुमार (35) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि विक्रम कुमार ऑटो चलाता था और प्रेम के साथ मिलकर मिलकर दूध के कारोबार भी करता था। सीतामढ़ी इलाके से दूध लेकर मुजफ्फरपुर के मिठाई दुकानों में सप्लाई करता था। देर रात तक अपना काम निपटाने के बाद दोनों ऑटो से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सीआरपी कैंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को रौंद द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.