सीआरपीएफ 26वीं बटालियन में रक्तदान शिविर
बोकारो, जून 15 -- बोकारो प्रतिनिधि। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 26वीं बटालियन के आईटीआई मोड़ स्थित मुख्यालय में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए लोगों को प्रेरित करना था। शिविर में धनबाद के एशियन जालान अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने भाग लिया और अधिकारियों व जवानों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। बटालियन मुख्यालय स्थित यूनिट अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ प्रशिक्षण महाविद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.