सीआरपीएफ 11 बटालियन बनी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता
रांची, अगस्त 17 -- खूंटी, संवाददाता। सीआरपीएफ 94 बटालियन की मेजबानी में खूंटी में आयोजित सीआरपीएफ अंतर बटालियन ग्रुप केंद्र टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब 11 बटालियन की टीम ने अपने नाम किया। 154 बटालियन की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में पुलिस उपमहानिरीक्षक (परिचालन), झारखंड सेक्टर पी. कुजूर ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर पी. कुजूर ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और दोनों टीमों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए टीम भावना और आपसी तालमेल के साथ खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल में व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ टीम का सामूहिक प्रयास भी महत्वपूर्ण होता है。
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें 11 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा: पुलिस महानिरीक्षक, झारख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.