लातेहार, अप्रैल 3 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा श्रद्धेय शेखर बोस के जन्मदिन के अवसर पर झारखंड वॉलीबॉल दिवस के तहत एकदिवसीय त्रिकोणीय पुरुष वॉलीबॉल श्रृंखला का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता लातेहार प्रखंड परिसर स्थित सीआरपीएफ 11वीं बटालियन कैंप में सीआरपीएफ के सहयोग से संपन्न हुई। कार्यक्रम में सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट यादराम बुनकर, एसएसबी 32वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी रतिंद्र चरण मिश्र, उप कमांडेंट सोभनाथ यादव एवं सहायक कमांडेंट शीलक राम सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं जिला वालीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, सचिव प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार समेत सैकड़ों दर्शकों ने प्रतियोगिता का आनंद लिया। प्रतियोगिता में एसएसबी 32 बीएन, सीआरपीएफ 11...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.