सीआरपीएफ हवलदार के दो बेटे करंट लगने से झुलसे, एक की मौत
बागपत, जुलाई 31 -- बिनौली। बिनौली क्षेत्र के रंछाड़ गांव में गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव में कोहराम मचा दिया। ट्रांसफार्मर पर तार जोड़ते समय बिजली आपूर्ति चालू होने से सीआरपीएफ हवलदार के दो बेटे करंट से झुलस गए। बड़े की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। एसडीएम बड़ौत व नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। रंछाड़ गांव निवासी मांगेराम शर्मा सीआरपीएफ में हवलदार हैं। उनका मकान गांव के बाहरी छोर पर है। मकान के पीछे ही नलकूप है। गुरुवार को ट्रांसफार्मर में लगे तार फुंक गए। यह देख मांगेराम का बड़ा बेटा मनीष और छोटा बेटा हरीश तार जोड़ने लगे। इसी दौरान गांव के विद्युत उपकेंद्र से अचानक विद्युत आपूर्ति चालू हो गई। करंट लगने से दोनों भाई बुरी तरह से झुलस गए और जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। कुछ देर बाद हरीश को होश आ गया और उसन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.