गोरखपुर, फरवरी 17 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद बेलीपार क्षेत्र के हरदिया निवासी सीआरपीएफ के हवलदार सत्यप्रकाश पांडेय (58) का सोमवार दोपहर दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ किया गया। स्व. पांडेय वर्ष 1992 में सीआरपीएफ में कांस्टेबल (ड्राइवर) के रूप में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ में थी। पिछले कई महीनों से वे पेट संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और दिल्ली में उपचार चल रहा था। मंगलवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर सैकड़ों ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन किए। राप्ती नदी तट स्थित मलांव चंदा घाट पर सीआरपीएफ की 67वीं बटालियन के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शोकाकुल माहौल में पूरे व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.