औरैया, जनवरी 6 -- बिधूना, संवाददाता।ग्राम पंचायत ताजपुर बिधूना के ग्राम डहारियापुर निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात सूबेदार का मंगलवार को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने सलामी दी। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहारियापुर निवासी 58 वर्षीय कमलेश पाल उर्फ कलक्टर पुत्र शिवराम सिंह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में सूबेदार के पद पर तैनात थे। बीते दिनों ड्यूटी के दौरान अचानक हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान उनका पार्थिव शरीर गांव लेकर पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.