सीआरपीएफ समूह केंद्र का स्थापना दिवस मना, वीर नारियां सम्मानित
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर। झपहां स्थित सीआरपीएफ के मुजफ्फरपुर समूह केंद्र ने अपना 33वां स्थापना दिवस गुरुवार को मनाया। इस दौरान केंद्र के डीआईजी राकेश कुमार ने 'क्वार्टर गार्ड' पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके साहस, बलिदान एवं कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया। इसमें केंद्र के सभी अधिकारी व जवान शामिल हुए। इसके बाद सैनिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। वहीं, दूसरी पाली में केंद्र परिसर में मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान शहर के आसपास के इलाकों में रहने वाली वीर नारियों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जवानों के परिवार ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.