सीआरपीएफ व ग्रामीणों ने किया श्रमदान
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरपुर। स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत गुरुवार को झपहां चौक पर सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र मुजफ्फरपुर, संयुक्त अस्पताल और स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान किया। 'एक साथ, एक दिन, एक घंटा' अभियान के तहत सुबह आठ बजे से जवानों, अधिकारियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने चौक व आसपास के सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। इस दौरान जमा ठोस कचरे व प्लास्टिक का सुरक्षित तरीके से निस्तारण किया गया। स्थानीय दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने और दुकानों के आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की गई। अभियान का नेतृत्व सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के डीआईजी राकेश कुमार समेत अन्य अधिकारियों व अन्य ने किया। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ ने धुर्वा डैम पर एक घंटे स्वच्छता अभियान चलाया यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: ब्रह्मपुर पोखर शिव मंदिर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.