मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। झपहां स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के सेक्टर मुख्यालय में शनिवार को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। यहां 755 विभिन्न विभागों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। 755 में 250 को सीआरपीएफ सेक्टर मुख्यालय में नियुक्ति पत्र लेने के लिए बुलाया गया है। बाकी अभ्यर्थी को उनके ई-मेल पर नियुक्ति पत्र भेज दिया जाएगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर विधायक रंजन कुमार मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेक्टर डीआईजी राकेश कुमार करेंगे। रोजगार मेला में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, असम राइफल के अलावा हाइयर एजुकेशन और बैंक में विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

हिंदी ...