सीआरपीएफ में खिलाड़ी बनेंगे हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 521 पदों पर भर्ती का ऐलान; इस दिन से आवेदन शुरू
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- देश की खेल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल यानी CRPF ने स्पोर्ट्स कोटा-2026 के तहत हेड कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के कुल 521 पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है। गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले इस बल ने 22 अलग-अलग खेल विधाओं में मेधावी खिलाड़ियों चाहे वे लड़के हों या लड़कियां से आवेदन मांगे हैं। जो युवा खेल के मैदान में मेहनत करते-करते सरकारी नौकरी का सपना देख रहे थे उनके लिए यह मौका सोने पर सुहागा साबित हो सकता है।कब से कब तक होगा आवेदन इच्छुक उम्मीदवार rect.crpf.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 9 बजे से शुरू होगी और 11 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक चलेगी। अगर फॉर्म भरते वक्त कोई गलती हो जाए, तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.