गौरीगंज, सितम्बर 22 -- अमेठी। संवाददाता केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र त्रिसुंडी का द्विवार्षिक निरीक्षण मध्य सेक्टर के महानिरीक्षक अनिल कुमार के किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रुप केन्द्र की विभिन्न शाखाओं, बैरकों, आवासीय परिसर, अस्पताल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया तथा अभिलेखों के रख-रखाव एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने परिसर में स्वच्छता, अनुशासन, सुरक्षा व्यवस्था तथा कार्मिकों के कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।महानिरीक्षक ने अधिकारियों एवं जवानों के साथ सैनिक सम्मेलन के माध्यम से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों एवं कल्याण संबंधी विषयों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्मिकों को अपनी समस्याओं को उचित माध्यम से प्रस्तुत करने तथा सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक व...