मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को एलएस कॉलेज परिसर में सीआरपीएफ बैंड डिस्प्ले कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बैंड की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे कॉलेज परिसर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी, छात्र-छात्राएं और अन्य लोग पहुंचे थे।कार्यक्रम का आयोजन सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक राकेश कुमार सिंह के निदेशन में हुआ। सीआरपीएफ, झपहां सेक्टर के डीआईजी राकेश कुमार ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों, विशेषकर युवाओं को देश की सुरक्षा में बलों की भूमिका और उनके समर्पण से परिचित कराने का प्रयास किया जाता है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: 'एक शाम देश के नाम' में देशभक्ति के तरानों पर थिरके कदम यह आयोजित इसका ही हिस्सा है।उप निर...