सीआरपीएफ ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया स्थापना दिवस
धनबाद, जुलाई 23 -- सीआरपीएफ 154 बटालियन ने बुधवार को प्रधानखंता अपग्रेड मिडिल स्कूल के बच्चों के साथ 88वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। मौके पर छात्र-छात्राओं के साथ रचनात्मक कार्यशाला आयोजित की गई। चित्रकला व प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सीआरपीएफ 154 बटालियन के गौरवशाली इतिहास, त्याग व समर्पण पर फोकस किया गया। मौके पर कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी ने चित्रकला व प्रश्नोत्तरी में भाग लेनेवाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया। बच्चों से अनुशासन के साथ पढ़ाई कर देश के निर्माण में मजबूत स्तंभ बनने की बात कही। एचएम हरिवंश कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आनंद आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.