रांची, अप्रैल 15 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के उच्च विद्यालय मरचा परिसर में बुधवार को शहीद सीआरपीएफ जवान किरण तोपनो का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सीआरपीएफ 94 बटालियन के उप कमांडेंट जयप्रकाश सिंह सहित अन्य ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। शहीद की पत्नी हेलेना तोपनो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित सीआरपीएफ जवान किरण तोपनो 15 अप्रैल वर्ष 2000 को देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए जम्मू कश्मीर के मदीना में शहीद हो गये थे। मौके पर उप कमांडेंट ने कहा कि शहीद किरण तोपनो साहस, पराक्रम, देशभक्ति और राष्ट्रीय हित के लिए सब कुछ न्योछावर कर देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गये। सत्यनिष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करते हुए देश के लिए शहादत देने वाले किरण तोपनो को देश कभी नही भूला सकता...