सीआरपीएफ ने रामदयालु सिंह कॉलेज में किया पौधारोपण
मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- मुजफ्फरपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, मुजफ्फरपुर द्वारा शनिवार को रामदयालु सिंह महाविद्यालय में पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कॉलेज परिसर में छायादार और फलदार पौधों की विभिन्न प्रजातियां लगाई गईं। इसमें सीआरपीएफ के अधिकारी, जवानों के साथ प्राचार्य डॉ. शशिभूषण सिंह, कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.