सीआरपीएफ ने मनाया स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रांची, जुलाई 27 -- रांची। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 88वें स्थापना दिवस और रांची ग्रुप केंद्र के 15वें स्थापना दिवस पर सोमवार को समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि झारखंड सेक्टर के आईजी साकेत सिंह ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 27 जुलाई 1939 को स्थापित सीआरपीएफ विश्व का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है, जिसकी देश की आंतरिक सुरक्षा और नक्सलवाद से निपटने में अहम भूमिका रही है।इस अवसर पर पूर्व सैनिक सम्मेलन, पौधारोपण, खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीआईजी डीएन लाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया, जहां जवानों ने लोकनृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां दीं। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.