चक्रधरपुर, फरवरी 13 -- सोनुवा, संवाददाता। सीआरपीएफ-60 बटालियन की ओर से नक्सल प्रभावित सुदूर क्षेत्र हाथीबुरु में दो दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। सीआरपीएफ-60 बटालियन के कमांडेंट अम्बुज मुथाल, द्वितीय कमान अधिकारी पवन कुमार, चिकित्सा अधिकारी दीपक कुमार, गोपाल सिंह रावत, सहायक कमांडेंट और हाथीबुरु के मुण्डा साइमन पूर्ती की मौजूदगी में आयोजित शिविर में हाथीबुरु, माइलपी, मेरालगढा, लोवाबेरा, लिमसाडीह, बमियाबुरु, तिलियाबेरा के ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां दी गई। सीआरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि दो दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन का उद्देश्य सुदूरवर्ती और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। सीआरपीएफ-60 बटालियन, आमजन की सुरक्षा, सेवा और सहायता के लिए तत्पर है। इस प्रक...