चक्रधरपुर, मार्च 6 -- चक्रधरपुर। सीआरपीएफ 174 बटालियन के कमांडेंट मनोज डंग के निर्देशानुसार हेसाडीह के सोमरा स्कूल में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत बच्चों के बीच स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री वितरण किया गया। साथ ही ग्रामीणों के बीच कंबल, साड़ी, मच्छरदानी, सोलर लाइट, पानी टंकी, टिन शीट, युवाओं के लिए खेल सामग्री एवं ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सेंगरा, हेसाडीह, कुंदरगुडू, मामला और कारू सहित आसपास के ग्रामीण मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम में सीआरपीएफ174 बटालियन के उपकमांडेंट धर्मेन्द्र नारायण, चंपुवा के मुखिया कानू तायसूम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.