प्रयागराज, मार्च 5 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। थरवाई थाना क्षेत्र के चालीस नंबर गुमटी कोड़सर मोड़ स्थित घर के बाहर खड़ी सीआरपीएफ दरोगा की कार में बुधवार रात अराजकतत्वों ने आग लगा दी। जब तक परिजनों को जानकारी हुई कार पूरी तरह से जल गई। गाजीपुर निवासी अजयनाथ गहलोत सीआरपीएफ में दरोगा हैं। इस समय पुलवामा में तैनाती हैं। तीन महीने पहले ही अजयनाथ ने थरवई थाना के चालीस नंबर गुमटी कोड़सर मोड़ पर निजी आवास बनवाया है। पत्नी संयोगिता बच्चों के साथ इस घर में रहती हैं। पत्नी का आरोप है कि मंगलवार रात लगभग साढ़े दस बजे कुछ शरारती तत्व मोहल्ले में उत्पात मचा रहे थे। ज्यादातर घरों में महिलाएं हीं थीं। सभी ने अपने-अपने घर का दरवाजा बंद कर रखा था। रात करीब साढ़े बारह बजे घर के बाहर आग की लपटें दिखी। बाहर देखा तो मेरी कार जल रही थी। घर से बाहर निकलकर शोर मचाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.