मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, वसं। सीआरपीएफ झपहां कैंप में 25-26 फरवरी को शतरंज लीग प्रतियोगिता होगी। गुरुकुल शतरंज अकादमी के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सीआरपीएफ कैंप परिसर स्थित प्ले स्कूल ऑफ चेस की निदेशिका मीरा कुमारी ने कहा कि शतरंज जैसे खेल बच्चों और युवाओं में एकाग्रता, निर्णय क्षमता और नेतृत्व कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता की घोषणा के मौके पर गुरुकुल शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू, गुरुकुल प्ले स्कूल ऑफ चेस के अध्यक्ष विजय कुमार, जय कुमार राय, धनिक पासवान तथा मुकेश कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.