कोडरमा, जनवरी 4 -- मरकच्चो। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह स्थानीय सांसद रविवार को देवीपुर निवासी 27 वर्षीय दिवंगत सीआरपीएफ जवान सुजीत कुमार के आवास पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस दुख की घड़ी में ढाढ़स बंधाया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों ने सांसद से दिवंगत जवान की स्मृति में देवीपुर में प्रवेश द्वार (गेट) निर्माण कराने की मांग रखी। सांसद ने मांग को जायज बताते हुए गेट निर्माण कराने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि सीआरपीएफ जवान सुजीत कुमार की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र निशात, करपूरा ब्राने में थी। वे वर्ष 2023 में सीआरपीएफ की 54वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। कम उम्र में उनके असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.