कोडरमा, दिसम्बर 15 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डा. नीरा यादव सोमवार को देवीपुर निवासी 27 वर्षीय सीआरपीएफ जवान सुजीत कुमार के निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उन्हें ढाढ़स बंधाया। बताया गया कि जवान सुजीत कुमार की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र निशात, करपूरा ब्राने में थी। वे वर्ष 2023 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 54वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। देश सेवा के दौरान उनके असामयिक निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। डा. नीरा यादव ने कहा कि देश ने एक जांबाज सपूत को खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.