सीआरपीएफ जवान ने रक्तदान कर थैलेसीमिया पीड़ित मासूम की बचाई जान
लातेहार, मई 30 -- लातेहार, प्रतिनिधि। मानवता और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के एक जवान ने रक्तदान कर थैलेसीमिया से पीड़ित छह वर्षीय बच्चे की जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्राम गणेशपुर निवासी विकास उरांव का पुत्र बिपिन उरांव लंबे समय से थैलेसीमिया रोग से ग्रसित है। शनिवार को उसके शरीर में रक्त की गंभीर कमी हो जाने के कारण चिकित्सकों ने तत्काल रक्त की आवश्यकता बताई। इसकी जानकारी सदर अस्पताल, लातेहार द्वारा सीआरपीएफ की 11वीं बटालियन के कमांडेंट रतीन्द्र चरण मिश्र को दी गई। सूचना मिलते ही कमांडेंट ने त्वरित पहल करते हुए बटालियन के सहायक उप निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक भेजा। श्री गुप्ता ने रक्तदान कर बच्चे के लिए आवश्यक रक्त उपलब्ध कराया, जिससे समय पर उपचार संभव हो सका। सीआर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.