सीआरपीएफ जवान को नम आंखों से दी गई विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़
मुंगेर, जुलाई 26 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर थानाक्षेत्र के बरियारपुर बस्ती निवासी 54 वर्षीय अमरेश कुमार 48वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान की बीमारी के कारण असामयिक मृत्यु हो गयी। उक्त जवान इम्फाल में ड्यूटी पर तैनात था। अमरेश कुमार का शव उनके पैतृक आवास बरियारपुर बस्ती गांव लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पत्नी माला कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। शनिवार को शव यात्रा निकाला गया। शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बरियारपुर के सड़कों पर वीर जवान अमर रहे के नारे से गूंजता रहा। अमरेश कुमार अपने पीछे पत्नी माला कुमारी सहित 20 वर्षीय पुत्री दीक्षा कुमारी को छोड़ गए हैं। अमरेश कुमार 48 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में जीराबाग से इंफाल में ड्यूटी पर तैनात थे। गत 16 जुलाई को ड्यूटी करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.