अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इगलास थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ जवान के बंद मकान में चोरी की घटना के बाद एसएसपी नीरज जादौन ने दरोगा व मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। इगलास क्षेत्र के मथुरा रोड पर शनिवार रात को सीआरपीएफ जवान पंकज के बंद मकान में चोरी हुई थी। वे सीआरपीएफ के डीजी कार्यालय दिल्ली में तैनात हैं। वे अपनी नई गाड़ी का पूजन कराने के लिए ससुराल गए थे। इसके पीछे बदमाशों ने ताले तोड़कर नकदी व जेवरात पार कर दिए। इस पर एसएसपी ने कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने पर एसआई सतेंद्र सिंह व मुख्य आरक्षी राम गोपाल को निलंबित कर दिया। दोनों रात में अल्फा टीम में ड्यूटी पर तैनात थे। अपेक्षित सतर्कता न बरतने के चलते इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए कि पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.