रायबरेली, मार्च 10 -- रायबरेली, संवाददाता। नसीराबाद थाना क्षेत्र के मठिया गांव में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर घर में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मठिया गांव निवासी कृष्ण कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात हैं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ड्यूटी पर तैनात हैं। घटना के समय उनके घर पर पत्नी प्रियंका अकेली थीं। बताया जा रहा है कि रात में वह घर की छत पर सो रही थीं। इसी दौरान मौका पाकर चोर घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी व बक्सों को खंगाल डाला।चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 15 लाख रुपये...