सीआरपीएफ जवान की बीमारी से मौत, गांव में पसरा मातम
औरैया, मई 11 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेला बस्ती गांव में सीआरपीएफ जवान की बीमारी के चलते मौत हो जाने से शोक की लहर दौड़ गई। जवान की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेला बस्ती निवासी शैलेन्द्र कुमार पुत्र स्वामीदीन सीआरपीएफ में तैनात थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग मणिपुर में थी। परिजनों के अनुसार वह 30 अप्रैल को छुट्टी लेकर घर आए थे। रविवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें तत्काल बेला सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया। जवान अपने पीछे पत्नी आरती, 12 वर्षीय बेटी दृश्टि और 10 वर्षीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.