हरदोई, मई 23 -- सांडी (हरदोई)। सीआरपीएफ जवान की पुत्री को ब्लैकमेल कर रकम वसूलने और जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देने के मामले में फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई तत्कालीन एसपी के आदेश पर थाने पर दर्ज मुकदमे के बाद की गई। एसएचओ बसन्तराम ने बताया कि फौजी से पूछताछ की जा रही है। मामला साण्डी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान की पुत्री से जुड़ा हुआ है। बीते साल 15 जनवरी को थाने पर दर्ज मुकदमे में सीआरपीएफ जवान की पत्नी ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। हरिओम फौजी मोबाइल पर उनकी पुत्री को परेशान कर रहा है। पहले भी वह पुत्री को ब्लैकमेल कर रकम वसूल चुका है। अब फिर से दुबारा कॉल कर पांच लाख रुपये मांग रहा है। रुपये नहीं देने पर जिंदगी खराब करने की धमकी दे रहा है। इससे मां व बेटी काफी परेशान हैं। तत्कालीन एसपी के आदेश...