बेगुसराय, मार्च 5 -- भगवानपुर। थाना क्षेत्र के दहिया निवासी स्व अरविंद झा के 40 वर्षीय पुत्र सीआरपीएफ जवान मुरारी झा का शव मंगलवार को उनके पैतृक आवास पर पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन बन गया। जवान का मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले तीन महीनों से अस्पताल में भर्ती थे। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। उनकी मौत के बाद मुंबई में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर को विमान से पटना लाया गया। पटना सीआरपीएफ जवानों ने तिरंगा अर्पित कर श्रद्धांजलि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.