सीआरपीएफ जवान का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
सासाराम, जुलाई 23 -- नोखा, एक संवाददाता। प्रखंड के सोतवां निवासी सीआरपीएफ जवान पप्पू पाल का ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। पप्पू पाल सीआरपीएफ 47 बटालियन गया में तैनात थे। जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिला के नायरा थाना में चुनाव ड्यूटी में थे। जहां अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
अंतिम संस्कार बक्सर में बुधवार देर शाम उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक जवान पप्पू पाल सोतवा निवासी बंशीधर पाल के पुत्र थे। निधन के बाद साथी सीआरपीएफ जवान सम्मान के साथ पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सोतवां लेकर पहुंचे थे। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.