सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही मचा कोहराम
लातेहार, मई 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के खुरा गांव स्थित घर मे मृतक सीआरपीएफ जवान उपेंद्र राम का पार्थिव शरीर गुरुवार की देर शाम पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक जवान की पत्नी, माता, पिता सहित अन्य परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। गांव के लोग उन्हें संभालने में लगे थे। जवान के पार्थिव शरीर को लेकर सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान वाहन से पहुंचे थे। तिरंगे में लपेट ताबूत में जवान के आये पार्थिक शरीर को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। सीआरपीएफ के जवानों ने शस्त्र को उल्टा कर शोक व्यक्त किया और उन्हें अंतिम सलामी दी। वहीं सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट नीरज कुमार सोनकर, इंस्पेक्टर विक्रम महतो, थाना प्रभारी अनुराग कुमार, मृतक जवान के माता पिता,पत्नी बच्चों, जिप सदस्य संतोषी कुमारी और मुखिया जितेंद्र सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.