पटना, फरवरी 8 -- कोतवाली थाना क्षेत्र में पटना जंक्शन के बाहर सीआरपीएफ जवान सुमन कुमार शाह का मोबाइल बदमाशों ने चुरा लिया। उस फोन के कवर के अंदर उनका एटीएम कार्ड था। कार्ड से बदमाशों ने 50 हजार रुपए की निकासी कर ली। घटना छह फरवरी की वह यह अभी जम्मू में पदस्थापित हैं। सुमन मूल रूप से थाना सबौर, जिला भागलपुर के निवासी हैं। छुट्टी खत्म कर घर से वापस जम्मू जा रहे थे। पटना जंक्शन गोलंबर के पास किसी काम से गए। बदमाशों ने उनका मोबाइल और एटीएम कार्ड चुरा कर खाते से पैसे की निकासी कर ली। इस बाबत जवान ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.