सीआरपीएफ जवानों ने सारनाथ में किया योगाभ्यास
वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी। योग दिवस के उपलक्ष्य में पहड़िया स्थित 95वीं बटालियन सीआरपीएफ की ओर से सारनाथ स्थित स्तूप के पास कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर के नेतृत्व में योग शिविर लगाया गया। पतंजलि योगपीठ के मुख्य योग प्रशिक्षक शैलेश बरनवाल ने आसनों का अभ्यास कराया। कमांडेंट ने कहा, सीआरपीएफ के जवानों को अत्यंत कठिन और तनावपूर्ण परिस्थितियों में देश की सेवा करनी पड़ती है। ऐसे में योग न केवल उनके स्वास्थ्य को चुस्त-दुरुस्त रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार, उप-कमांडेंट नवनीत कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी रवि प्रकाश और सहायक कमांडेंट रंजन सिंह, निरीक्षक प्रिंस, कमलेश, विवेक, प्रवीण, योगेंद्र और सूबेदार आदि प्रमुख रूप से रहे। यह भी पढ़ें- योग से शारीरिक सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.