सीआरपीएफ जवानों ने बच्चों संग निकाली रैली
चक्रधरपुर, अगस्त 21 -- गोईलकेरा। गुरुवार को गोईलकेरा में एक भारत, श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की डी/193 बटालियन द्वारा रैली और जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ सीआरपीएफ के जवान, कोबरा 209 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट राकेश कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार भी शामिल हुए। बटालियन के कमांडेंट ओमजी शुक्ला के निर्देश पर आयोजित रैली की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक से की गई। यहां एकत्रित हुए जवानों, स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों को कोबरा 209 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट राकेश कुमार ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पीएमश्री बालिका मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश प्रधान, प्लस टू हाई स्कूल के प्राचार्य अनुज कुमार रजक भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ जवानों व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.