सीआरपीएफ जवानों ने पौधे रोपे, दिया संदेश
वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पहड़िया स्थित 95 बटालियन सीआरपीएफ और सृजन सामाजिक विकास न्यास की ओर से बुधवार को आदित्यनगर पार्क में पौधरोपण किया गया। पार्क में आम, अमरूद, आंवला, बेल, नींबू और महुआ समेत विभिन्न फलदार पौधे रोपे गए। पर्यावरणविद् एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास तथा गंगा हरितिमा अभियान के उत्तर प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में नगर निगम से पार्क को गोद लेकर यह अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा रहे। अध्यक्षता कमांडेंट आरएस बालापुरकर ने की। उन्होंने कहा कि काशी को हरा-भरा, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए पौधरोपण को निरंतर अभियान के रूप में आगे बढ़ाने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ जवानोंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.