सीआरपीएफ जवानों ने किया पौधरोपण और रक्तदान
लातेहार, अक्टूबर 2 -- लातेहार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को 11वीं बटालियन सीआरपीएफ की ओर से किनामाड़ स्थित कैंप में पौधरोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कमांडेंट रवि कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमूल्य कुजूर, द्वितीय कमान अधिकारी रवीन्द्र चरण मिश्र, पितवास पंडा, उप कमांडेंट अनिल कुमार, सहायक कमांडेंट राजीव कुमार समेत अन्य अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। इस दौरान जवानों ने कैंप परिसर में पौधरोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने में पेड़ों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। वहीं, सरकारी अस्पतालों और रेडक्रॉस सोसाइटी के समन्वय से आयोजित रक्तदान शिविर में जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। कमांडेंट रवि कुमार ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.