रामपुर, अप्रैल 8 -- रामपुर। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर की सुरक्षा में एक बार फिर भारी चूक सामने आई है। पांच अप्रैल को दो संदिग्ध युवक बाइक पर सवार होकर गेट नंबर-3 से न केवल अंदर दाखिल हुए, बल्कि काफी देर तक प्रतिबंधित क्षेत्र में बेखौफ घूमते रहे। क्वार्टर गार्ड के पास मुस्तैद जवानों ने संदेह होने पर इन्हें दबोचा और सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया। उनके खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में उप कमांडेंट की तहरीर पर सोमवार देर रात केस दर्ज कर लिया है। मौजूदा समय में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर की सुरक्षा काफी सख्त है। हर व्यक्ति को तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया जाता है। इसके बाद भी पांच अप्रैल को दो संदिग्ध व्यक्ति बाइक से गेट नंबर तीन पर पहुंचे। यहां से दोनों संदिग्ध बिना रजिस्टर में इंट्री किए हुए ग्रुप सेंटर के अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद दोनों बड़े आराम स...